I would like to express my deepest gratitude to Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj, whose unwavering commitment to all three institutions under Jagadguru Kripalu Parishat Education has been a constant source of inspiration. His personal guidance and involvement have always ensured that quality education is imparted to our students. Despite being offered completely free of cost, the standard of education has never been compromised. On the contrary, the institutions continue to strive for excellence every single day.
With the introduction of digital classrooms, we have embraced innovative teaching methods that enhance student learning and help build a strong academic foundation. Our goal is to develop lifelong learners and achievers, and we are proud of the progress we have made.
I take this opportunity to extend my sincere thanks to all our teachers, principal, and staff members who have worked with resolute dedication and sincerity. I also congratulate our top-performing students and wishe our graduates as they move forward in life. Your achievements make us proud and inspire future generations.
This message would be incomplete without acknowledging the visionary leadership of our former President SushriDr. Vishakha Tripathi Ji and our current President SushriDr. Shyama Tripathi Ji. Their persistentsupport, guidance, and wisdom have steered JKPE in the right direction, helping us achieve numerous milestones in a short span of time.
In conclusion, I would like to thank all our supporters, well-wishers, and friends who have stood by us and assisted us at every opportunity. Your belief in our mission has been instrumental in our journey towards the educational excellence.
मैं जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूँ, जिनकी तीनों शैक्षिक संस्थाओं के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। उनके व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि हमारी छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो।
यद्यपि यह शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती है, फिर भी गुणवत्ता में कभी कोई समझौता नहीं किया जाता। इसके विपरीत, हमारी संस्थाएँ प्रतिदिन उत्कृष्टता की दिशा में प्रयासरत हैं।
डिजिटल कक्षाओं की शुरुआत के साथ, हमने नवाचारयुक्त शिक्षण विधियों को अपनाया है, जो छात्राओं की सीखने की क्षमता को बढ़ावा देती हैं और उन्हें एक मजबूत शैक्षिक आधार प्रदान करती हैं। हमारा उद्देश्य ऐसी छात्राओं को तैयार करना है, जो सीखने की निरंतर जिज्ञासा और उपलब्धियों की ऊँचाइयों को साथ लेकर आगे बढ़ें, और हमें इस दिशा में हुई प्रगति पर गर्व है।
इस अवसर पर, मैं हमारे सभी शिक्षकों, प्राचार्या और स्टाफ सदस्यों को उनके निःस्वार्थ समर्पण और ईमानदारीपूर्ण सेवा के लिए हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूँ। साथ ही, मैं हमारी उत्कृष्ट छात्राओं को बधाई देता हूँ और स्नातक छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। आपकी उपलब्धियाँ हमें गर्व का अनुभव कराती हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करती हैं।
यह संदेश तब तक पूर्ण नहीं हो सकता, जब तक हम अपनी पूर्व अध्यक्षा श्रीमती विशालका त्रिपाठी जी तथा वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती श्यामा त्रिपाठी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का उल्लेख न करें। उनका अटल सहयोग, मार्गदर्शन और प्रबुद्ध विचार ही हैं, जिन्होंने JKPE को सही दिशा दी और हमें अल्प समय में अनेक उपलब्धियाँ हासिल करने में सक्षम बनाया।
अंत में, मैं हमारे सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और मित्रों का भी धन्यवाद देना चाहता हूँ, जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया। आपका विश्वास और समर्थन ही हमारी शैक्षिक उत्कृष्टता की यात्रा में एक मजबूत आधार रहा है।